अबनाः राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने तकफ़ीरी आतंकवादी आईएस के ख़िलाफ़ लड़ाई में इराक़ का साथ देने पर बल दिया है। उन्होंने शनिवार को पवित्र नगर मशहद में हज़ारों की संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
डाक्टर रूहानी ने तकफ़ीरी आतंकवादी आईएस के ख़िलाफ़ इराक़ी राष्ट्र की कोशिशों की सराहना करते हुए कहा कि इस पड़ोसी देश में ईरान की मदद के बिना सुरक्षा संभव नहीं है। उन्होंने उल्लेख किया कि ईरान की मदद के बिना संकट ग्रस्त इराक़ के कुछ क़स्बे आज़ाद न हो पाते। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, “ यदि ईरानी राष्ट्र व सरकार की मदद न होती तो आज हमे इराक़ में अपेक्षाकृत सुरक्षा न दिखती। गलियों, क़स्बों, गांवों और क्षेत्रों को दिन प्रतिदिन पाश्विक आतंकवादियों व हत्यारों के हाथ से आज़ाद कराया जा रहा है। पूरे इराक़ में अपेक्षाकृत सुरक्षा व स्थिरता लाने में सबसे बड़ी सेवा इस्लामी गणतंत्र ईरान ने की है।”
ज्ञात रहे इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादियों द्वारा 10 जून को मूसिल पर क़ब्ज़ा किए जाने के बाद से इस देश की सेना व स्वंयसेवी बल इस आतंकवादी गुट से लड़ रहे हैं।
आईएस के आतंकवादी अपने अधिकार वाले क्षेत्रों में आम लोगों व सुरक्षा कर्मियों के ख़िलाफ़ ऐसे ऐसे अपराध कर रहे हैं कि मानवता शर्मा जाए। इराक़ी सेना विभिन्न मोर्चों पर आईएस के ख़िलाफ़ लड़ रही है और इस आतंकवादी गुट के आतंकियों को अनेक क्षेत्रों से खदेड़ने में सफल रही है।
7 सितंबर 2014 - 18:33
समाचार कोड: 636181
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने तकफ़ीरी आतंकवादी आईएस के ख़िलाफ़ लड़ाई में इराक़ का साथ देने पर बल दिया है। उन्होंने शनिवार को पवित्र नगर मशहद में हज़ारों की संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।